Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएगी वापस : Mallikarjun Kharge

September 17, 2024

Congress जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएगी वापस : Mallikarjun Kharge

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी पार्टी के घोषणापत्र का उल्लेख करते हुए मंगलवार को कहा कि उनका दल यह सुनिश्चित करेगा कि पूर्ण राज्य का दर्जा का बहाल हो। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाने का वादा किया गया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कि ‘जम्मू-कश्मीर के हक के लिए कांग्रेस की गारंटी। हम दिलाएंगे पूर्ण राज्य का दर्जा! एक लाख सरकारी नौकरियां देकर युवाओं को देंगे नई ऊर्जा! हर परिवार के लिए 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, हर जिले में सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल बनेगा स्वस्थ समाज।

उन्होंने कहा, कि ‘कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए डॉ मनमोहन सिंह जी की योजना का होगा विस्तार, ओबीसी वर्ग के सुरक्षित करेंगे संविधान अनुरूप अधिकार। परिवार की मुखिया महिला को हर माह 3000 से मिलेगी आर्थिक रक्षा, 11 किलो अनाज से परिवार के हर सदस्य के लिए खाद्य सुरक्षा।’’

बता दें, जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 24 सीट के लिए मतदान बुधवार को होगा, उसके बाद 25 सितंबर को दूसरे चरण में 26 सीट के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में 40 सीट के लिए मतदान एक अक्टूबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें