Site icon Dainik Savera Times

फिर से रेल पलटाने की साजिश… UP में रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, रेलवे महकमे में मची खलबली

नेशनल डेस्क। देश भर से रेल हादसे की लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ मंडल के प्रयाग से ऊंचाहार रेलखंड स्थित फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्य शनिवार सुबह लगभग 04:15 बजे रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का पोल मिला। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के पोल को वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने देख लिया। जिससे ये बड़ा हादसा टल गया।

लोको पायलट के सूझबूझ से टला हादसा
बताया जा रहा है कि ऊंचाहार की तरफ सुबह एक मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में वहां से पोल को हटा दिया गया है। यह जानकारी लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। बाद मे सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल फाफामऊ मौके पर पहुंचे। रेलवे अफसरों को कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही रेलवे महकमे में मची खलबली
फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे के पुल मिलने के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ की टीम छानबीन में जुट गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित घरों में रहने वालों से आरपीएफ पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

Exit mobile version