Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस: 24 घंटे में 7 की मौत, केरल-महाराष्ट्र-दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज मिले

May 31, 2025

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस: 24 घंटे में 7 की मौत, केरल-महाराष्ट्र-दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज मिले

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 30 मई सुबह 8 बजे तक देश में कुल 2,710 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली से सामने आए हैं।

कहां कितने केस?
-केरल :   1,147 एक्टिव केस
-महाराष्ट्र : 424 केस
-दिल्ली : 294 केस
-गुजरात :  223 केस
-कर्नाटक और तमिलनाडु : 148-148 केस
-पश्चिम बंगाल : 116 केस
-राजस्थान :  51 केस
-उत्तर प्रदेश :  42 केस
-पुडुचेरी :  35 केस
-मिजोरम : 2 केस (7 महीने बाद फिर मामले सामने आए)

24 घंटे में 7 मौतें
बीते 24 घंटे में देशभर में 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में दो मौतें, दिल्ली में एक, गुजरात में एक, कर्नाटक में एक और पंजाब तमिलनाडु में एक-एक मौत हुई है। दिल्ली में 60 साल की महिला की मौत दर्ज की गई। वहीं, 24 घंटे में दिल्ली में 77 नए मरीज, केरल में 72 मरीज, और महाराष्ट्र में 34 मरीज सामने आए हैं।

एक हफ्ते में 5 गुना बढ़े केस
25 मई तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले हफ्ते कोरोना के केसों में 5 गुना इजाफा हुआ। इसके पीछे ओमिक्रॉन के दो नए सब-वेरिएंट- LF.7 और NB.1.8.1 को जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि JN.1 अब भी प्रमुख वेरिएंट बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन नए वेरिएंट्स को अभी तक ‘चिंताजनक’ नहीं माना है।

लक्षण क्या हैं?
डॉक्टरों के अनुसार, नए वेरिएंट्स के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हैं:
-बुखार
-नाक बहना
-गले में खराश
-सिर दर्द
-थकावट
इनमें से ज़्यादातर मामले हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती की जरूरत नहीं पड़ रही।

सरकार की तैयारी और सलाह
सभी राज्यों को बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, टेस्टिंग किट और वैक्सीन की व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को सलाह दी गई है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें। केरल में सबसे ज्यादा टेस्टिंग हो रही है, इसलिए वहां ज्यादा केस पकड़ में आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें