नेशनल डेस्क : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिला दिया। यह जगह ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जानी जाती है और एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। वहीं अब हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की खोज तेज कर दी है। एक नई सूची जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि इस समय घाटी में 14 लोकल आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से कई लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, और हिजबुल जैसे संगठनों से जुड़े हुए हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
क्षेत्रवार एक्टिव आतंकी संगठन
- सोपोर: लश्कर का 1 आतंकी
- अवंतीपुरा: जैश का 1 आतंकी
- पुलवामा: लश्कर और जैश के 2-2 आतंकी
- शोपियां: हिजबुल का 1 और लश्कर के 4 आतंकी
- अनंतनाग: हिजबुल के 2 आतंकी
- कुलगाम: लश्कर का 1 आतंकी
- जारी की गई आतंकी लिस्ट में शामिल नाम
1. एहसान अहमद शेख (पुलवामा)
- संगठन: लश्कर-ए-तैयबा
- वर्ष: 2023 से सक्रिय
2. हरीश नजीर (पुलवामा)
- संगठन: लश्कर-ए-तैयबा
- सुरक्षा बलों की नजर में
3. आमिर नजीर वानी (पुलवामा)
- संगठन: जैश-ए-मोहम्मद
4. आसिफ अहमद शेख (अवंतीपुरा)
- संगठन: जैश-ए-मोहम्मद
- पद: जिला कमांडर
- वर्ष: 2022 से एक्टिव
5. आमिर अहमद डार (शोपियां)
- संगठन: लश्कर और TRF
- वर्ष: 2023 से सक्रिय
6. आसिफ अहमद कंडे (शोपियां)
- संगठन: हिजबुल मुजाहिद्दीन
- वर्ष: 2015 से एक्टिव
- पाकिस्तान के आतंकियों से जुड़ाव
7. नसीर अहमद वानी (शोपियां)
- संगठन: लश्कर-ए-तैयबा
- पाकिस्तान के आतंकियों का सहयोगी
8. शाहिद अहमद कुटे (शोपियां)
- संगठन: लश्कर और TRF
- वर्ष: 2023 से एक्टिव
9. अदनान सफी डार (शोपियां)
- संगठन: लश्कर और TRF
- वर्ष: 2024 में शामिल हुआ
10. जुबेर अहमद वानी (अनंतनाग)
- संगठन: हिजबुल मुजाहिद्दीन
- पद: ऑपरेशनल कमांडर
- वर्ष: 2018 से सक्रिय
11. हारून रशीद गनी (अनंतनाग)
- संगठन: हिजबुल
- पाक अधिकृत कश्मीर से ट्रेनिंग ली
12. आदिल रहमान डेंटू (सोपोर)
- संगठन: लश्कर-ए-तैयबा
- पद: जिला कमांडर
- वर्ष: 2021 से एक्टिव
13. जुबेर अहमद गनी (कुलगाम)
- संगठन: लश्कर
- सुरक्षाबलों और आम नागरिकों पर हमलों में शामिल
14. यावर अहमद भट्ट (पुलवामा)
- संगठन: जैश-ए-मोहम्मद
- पूरी तरह से एक्टिव
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई
पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू कर दिया है। आईईडी ब्लास्ट से आतंकियों के घरों को गिराया जा रहा है। शनिवार को पुलवामा और कुलगाम में यह कार्रवाई हुई। अब सभी 14 आतंकियों को या तो पकड़ने या खत्म करने की योजना बनाई जा रही है।
अब नहीं बचेगा कोई
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इन 14 आतंकियों की गिनती शुरू हो चुकी है। एक-एक कर इन्हें पकड़ने या खत्म करने की रणनीति पर काम चल रहा है। अब घाटी में आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का समय आ गया है।

