Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Modi सरकार के 95 दिन के कार्यकाल का अंजाम भुगत रहा है देश : Mallikarjun Kharge

September 12, 2024

Modi सरकार के 95 दिन के कार्यकाल का अंजाम भुगत रहा है देश : Mallikarjun Kharge

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के पिछले 95 दिन में जो कुछ करगुजरियां रही हैं देश उनका खूब अंजाम भुगत रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी आपने चुनाव के पहले ही 100 दिनों के एजेंडा का ढिंढ़ोरा जाेर-शोर से पीटा था। अब 95 दिन हो गए हैं और आपकी मिली-जुली सरकार डगमगा रही है।

उन्होंने सरकार की 95 दिन के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा थोड़ा रिकैप हो जाए -गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने के लिए आपकी सरकार जनविरोधी बजट लाई। जम्मू-कश्मीर, खासकर जम्मू में आतंकवादी हमले हुए, सेना के कई बहादुरों को शहादत देनी पड़ी। गत 16 महीनें से मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री जी ने वहां मुड़ कर भी नहीं देखा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा मोदी अडानी महाघोटाले में जो सेबी चेयरपर्सन की भूमिका और अन्य आर्थिक लेन-देन सामने आएं हैं, उससे भाजपा पीछा नहीं छुड़ा सकती। नीट पेपर लीक घोटाला हो या भयंकर बेरोजगारी के भगदड़ भरे दृश्य, मोदी सरकार ने युवाओं को हर दिन धोखा ही दिया।

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हो, या हवाई अड्डों की छत, नई संसद हो या अयोध्या में भगवान का मंदिर, ईवे, पुल, सड़क, सुरंग जो भी बनाने का दावा किया, सब में खामियां निकली। रेल सुरक्षा भी तार-तार हो गई है। कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं और राज्यों को पर्याप्त बाढ़ राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता और इंडिया गठबंधन के दलों के चलते आपको वक्फ बिल जेपीसी के हवाले करना पड़ा, यूपीएस वाला ‘यू’ टर्न लेना पड़ा, लेटरल एंट्री पर संविधान का साथ देना पड़ा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा 100 दिनों का एजेंडा क्या था ये किसी को नहीं पता है, पर 95 दिनों में आपकी कारगुज़ारियों का अंजाम देश भुगत रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें