Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदालत ने Bushra Bibi को अडियाला जेल भेजने का दिया आदेश, वहीं बंद हैं Imran Khan

May 8, 2024

अदालत ने Bushra Bibi को अडियाला जेल भेजने का दिया आदेश, वहीं बंद हैं Imran Khan

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को बड़ी कानूनी जीत मिली है। देश के एक उच्च न्यायालय ने बुधवार को आदेश जारी कर कहा कि बुशरा को अडियाला जेल स्थानांतरित किया जाए, जहां इमरान खान सजा काट रहे हैं। दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद बुशरा बीबी को इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक खान की हवेली बनिगाला में ही कैद कर दिया गया था, जबकि 71 वर्षीय खान को रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में रखा गया है। निजी आवास को ही उप-जेल घोषित किया गया था।

बुशरा ने उन्हें बनिगाला में रखने के निर्णय के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में याचिका दायर की थी। न्यायमूíत मियांगुल हसन औरंगजेब ने पिछले सप्ताह मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपने आदेश में बनिगाला को एक उप-जेल घोषित करने की अधिसूचना को ‘‘अमान्य’’ करार दिया और बुशरा को अडियाला जेल स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

बुशरा को एक अन्य मामले में सुनवाई के लिए बुधवार को अडियाला जेल ले जाया गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कब जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत द्वारा तोशाखाना मामले में उन्हें और खान को 14 साल की सजा सुनाए जाने के बाद इस साल 31 जनवरी को बुशरा को गिरफ्तार किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें