Site icon Dainik Savera Times

Amritsar के CP Gurpreet Singh Bhullar की टीम को मिली कामयाबी, 5 किलो हेरोइन और 3.95 लाख ड्रग मनी की जब्त

अमृतसर : सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थ और उसके साथ ड्रग मनी की बड़ी मात्रा जब्त की हैं। अमृतसर पुलिस ने करीब 5 किलो हेरोइन और कुल 3.95 लाख रुपए की ड्रग मनी जब्त की हैं। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है।

 

खुफिया जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। अमृतसर पुलिस ने अजनाला, अमृतसर ग्रामीण से हेरोइन और ड्रग मनी के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पेशेवर जांच में तकनीकी सुराग मिले और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को ड्रग मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version