Dainik Savera Times

New president of india : सीपी राधाकृष्णन चुने गए भारत के नये उपराष्ट्रपति, भारी मतों से मिली जीत, जानें उनके बारे में…

New president of india: एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए हैं। इसी के साथ सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं INDIA कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से ये जीत दर्ज की है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुधर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए हैं।

 

 

जानें कैसा रहा सी.पी. राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर
सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुप्पुर ज़िले में हुआ। जब वे केवल 17 साल के थे, तभी से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए। इसी उम्र से उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया था।

बीजेपी के साथ राजनीतिक सफर की शुरुआत
राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर साल 1998 में शुरू हुआ। उस समय वे तमिलनाडु के कोयंबटूर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। यह उनके लिए ही नहीं बल्कि बीजेपी के लिए भी अहम था, क्योंकि उस समय तमिलनाडु में पार्टी को पहली बार 3 सीटें मिली थीं।

लगातार दो बार रहे लोकसभा सांसद
1998 और 1999, दोनों आम चुनावों में सी.पी. राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की। यह समय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार का था। खास बात यह रही कि 1998 की जीत कोयंबटूर बम धमाकों के बाद हुई थी, जब माहौल काफी चुनौतीपूर्ण था।

तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे
2004 से 2007 तक राधाकृष्णन को तमिलनाडु बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया।

राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका और चुनावी सफर
वे बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य भी रहे। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने कोयंबटूर से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। 2014 में उन्हें 89 लाख से अधिक वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि वे जीत नहीं पाए, लेकिन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया।

 2023 में झारखंड का राज्यपाल किया गया नियुक्त
साल 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। यहां उन्होंने आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण और कल्याण पर विशेष ध्यान दिया। फरवरी 2024 में सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का 24वां राज्यपाल बनाया गया। महाराष्ट्र में उन्होंने राज्य सरकार के साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाया। वे विपक्षी दलों के साथ भी संतुलित और अच्छे संबंध रखते हैं।

 

उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों की लिस्ट

अनुपस्थित उम्मीदवारों की सूची

-बीजेडी- 7
-बीएसपी- 4
-अकाली दल- 1
-निर्दलीय- 1 (सरबजीत सिंह खालसा)

 

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान संपन्न हो गया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। जिसमें सी. पी. राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को कुल 300 वोट मिले।

Exit mobile version