Site icon Dainik Savera Times

Priya Saroj-Rinku Singh Wedding : क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी तय! इस तारिख को होगी सगाई

Priya Saroj-Rinku Singh Wedding : टीम इंडिया के होनहार युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों अब 8 जून को लखनऊ में शादी अंगूठी पहनाने जा रहे हैं। जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। बता दें कि इसी साल जनवरी में क्रिकेटर रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी की सांसद से रिश्ता पक्का हुआ था। रिंकू और प्रिया की शादी की डेट भी फिक्स हो गई है। दोनों जल्द ही एक-दूजे के होने जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की सांसद हैं प्रिया सरोज
रिंकू की मंगेतर समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज हैं। 26 साल की सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया था। प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था। प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक किया. फिर उन्होंने नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। तूफानी सरोज फिलहाल केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं।

अलीगढ़ के साधारण परिवार में हुआ रिंकू सिंह का जन्म
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई।

Exit mobile version