Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में क्राइम रेट हुआ कम, CM Mann बोले-राज्य में आपसी भाईचारा था और आगे भी रहेगा

February 12, 2023

पंजाब में क्राइम रेट हुआ कम, CM Mann बोले-राज्य में आपसी भाईचारा था और आगे भी रहेगा

चंडीगढ़: पंजाब में साल 2021-22 के अपराधों की तुलना में क्राइम रेट में काफी कमी आई है। आपराधिक मामले रिकार्ड टाइम में निपटाए गए हैं और इससे कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होती जा रही है। पिछले साल मार्च में सत्ता में आते ही भगवंत मान सरकार ने अपराधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरैंस नीति अपनाई थी। एक साल से भी कम समय में गैंगस्टरों, आतंकियों, ड्रग माफिया और लक्षित हत्याएं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के नतीजे मिलने लगे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा, पंजाब में आपसी भाईचारा था और आगे भी रहेगा। पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। नफरत के बीज के बिना इस धरती पर सब कुछ उगता है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और पंजाब में नफरत के बीज नहीं पनपेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें