Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैदराबाद में फिल्म ‘पुष्पा-2’ देखने सिनेमाघर में उमड़ी भीड़, महिला की मौत, बेटा घायल 

December 5, 2024

हैदराबाद में फिल्म ‘पुष्पा-2’ देखने सिनेमाघर में उमड़ी भीड़, महिला की मौत, बेटा घायल 

हैदराबाद। अभिनेता अल्लू अजरुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के ‘प्रीमियर शो’ के दौरान यहां एक सिनेमाघर में भीड़ में फंसने के बाद दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता अल्लू अर्नजु की एक झलक पाने के लिए सिनेमाघर में उमड़ पड़े।

महिला के पति ने एक समाचार चैनल को बताया कि सिनेमाघर में अल्लू अजरुन के आने के कारण भारी भीड़ थी और वहां भगदड़ जैसा माहौल बन गया था। उन्होंने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि चिकित्सकों ने कहा है कि वे उनके बेटे की हालत के बारे में 48 घंटे बाद ही कुछ कह पाएंगे। पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के प्रबंधन की ओर से अभिनेता और फिल्म के अन्य सदस्यों के आगमन के बारे में कोई पूर्व सूचना या इंतजाम नहीं किया गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि भारी भीड़ आगे बढ़ी और सिनेमाघर में प्रवेश करने का प्रयास कर रही महिला तथा उसका बेटा भीड़ में फंस गए। लोगों के धक्के के कारण दोनों दम घुटने से बेहोश हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिनेमा घर छोटा था और उसमें इतनी भारी भीड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके बेटे को ‘काíडयोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)’ देने का प्रयास किया तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला की मौत हो गई। उसके बेटे का इलाज किया जा रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के मकसद से पुलिस ने बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें