Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली से CRPF जवान गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी

May 26, 2025

दिल्ली से CRPF जवान गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ा खुलासा करते हुए सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान का नाम मोती राम जाट है और वह 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (PIO) को भारत की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां दे रहा था।

जासूसी के बदले मिलते थे पैसे
एनआईए के मुताबिक, मोती राम को पाकिस्तानी अधिकारियों से पैसे मिलते थे, ताकि वह सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी उन्हें दे सके। दिल्ली से उसे हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मोती राम को 6 जून तक NIA की हिरासत में भेज दिया है, ताकि जांच एजेंसी उससे और जानकारी निकाल सके।

2 हफ्तों में 12 लोग गिरफ्तार
एनआईए ने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जासूसी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पिछले दो हफ्तों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दो महिलाएं भी शामिल
ज्योति मल्होत्रा (हरियाणा से) जोकि सोशल मीडिया पर है बहुत एक्टिव, यूट्यूब पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं। गुज़ाला (31 वर्षीय, पंजाब से) दोनों महिलाएं पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अधिकारी एहसान-उर-रहीम (उर्फ़ दानिश) के संपर्क में थीं। जांच एजेंसियों का कहना है कि उत्तर भारत में पाकिस्तान से जुड़ा एक सक्रिय जासूसी नेटवर्क काम कर रहा है, जिसका खुलासा अब हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें