Site icon Dainik Savera Times

Amritsar Airport पर सीमा शुल्क विभाग ने 26 लाख से अधिक की विदेशी मुद्रा की बरामद

अमृतसर : श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच में सीमा शुल्क विभाग को विभिन्न मूल्यवर्ग की विदेशी मुद्राएं मिलीं। सीआईएसएफ द्वारा यात्री के हैंड बैगेज की सुरक्षा जांच के दौरान एक्स-रे में करेंसी जैसी संदिग्ध वस्तुएं नजर आईं। बाद में यात्री को आगे की कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क कर्मचारियों को सौंप दिया गया। जांच के दौरान अलग-अलग मूल्यवर्ग की विदेशी मुद्रा मिली।

यात्री का इरादा एसजीआरडीजेआई हवाईअड्डे, अमृतसर से एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली जाने का था और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, दिल्ली से उड़ान संख्या एआई-161 द्वारा लंदन की आगे की यात्रा करने का था। उक्त यात्री के पास से कुल 25,900 पाउंड स्टर्लिंग, जिसकी कीमत 26,91,010/- रुपए है, बरामद किया गया। राशि को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया।

Exit mobile version