Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब फोन पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, साइबर फ्रॉड वाली कॉलर ट्यून हटाई गई

June 26, 2025

अब फोन पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, साइबर फ्रॉड वाली कॉलर ट्यून हटाई गई

नई दिल्ली: देश में बढ़ते साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सरकार ने एक विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत, जब भी कोई व्यक्ति किसी को फोन करता था, तो कॉलर ट्यून के रूप में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती थी, जिसमें वह साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते थे। लेकिन अब यह कॉलर ट्यून हटाने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि यह कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई थी।

कॉलर ट्यून की बढ़ती शिकायतें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने इस कॉलर ट्यून को हटाने का फैसला लिया है, क्योंकि अभियान अब खत्म हो चुका है। पहले जब फोन करते थे, तो अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून 40 सेकेंड तक बजती थी, जिसके बाद कॉल कनेक्ट होता था। इस दौरान, कई लोगों ने शिकायत की थी कि इमरजेंसी के वक्त यह कॉलर ट्यून उन्हें परेशान करती थी, क्योंकि सामने वाले से बात तुरंत नहीं हो पाती थी।

यूजर्स ने की थी ट्रोलिंग
हाल ही में, अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था, जब एक यूजर ने उन्हें कॉलर ट्यून के लिए आलोचना की। इस पर बिग बी ने जवाब दिया और लिखा, “जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं। तो?” इसके बाद एक और यूजर ने लिखा, “तो फोन पर बोलना बंद करिए।” अमिताभ ने इसके जवाब में लिखा, “सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।”

कोरोना के दौरान भी दी थी आवाज
यह पहली बार नहीं था जब अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज को सार्वजनिक उपयोग के लिए दिया। इससे पहले, उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी एक कॉलर ट्यून बनाई थी, जिसमें वह कोरोना से बचने के उपाय बताते थे। बता दें कि, अब सरकार के फैसले के बाद अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाई जाएगी, और लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, यह एक सकारात्मक पहल थी जो लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें