Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुल्हे को इस बॉलीवुड गाने पर डांस करना पड़ा महंगा… बिना दुल्हन लौटी बारात

February 3, 2025

दुल्हे को इस बॉलीवुड गाने पर डांस करना पड़ा महंगा… बिना दुल्हन लौटी बारात

नेशनल डेस्क : आजकल अक्सर कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिन्हें पढ़कर या देखकर हम विश्वास नहीं कर पाते। एक ऐसा ही अजीब और चौंकाने वाला मामला दिल्ली से सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यह मामला एक दूल्हे के डांस को लेकर हुआ, जो उसे भारी पड़ गया और इसके चलते उसकी शादी रद्द हो गई। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

शादी में डांस पर हुआ बवाल

नई दिल्ली में हो रही एक शादी में दूल्हे के दोस्तों ने उसे उत्साहित करके डांस करने के लिए कहा। जब दूल्हा डांस करने के लिए खड़ा हुआ, तो बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ बजने लगा। दूल्हा और उसके दोस्तों ने इस गाने पर डांस करना शुरू किया। यह दृश्य बाकी मेहमानों को भी पसंद आया और वे दूल्हे का हौसला बढ़ाने लगे। लेकिन दुल्हन के पिता को यह डांस बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

दुल्हन के पिता का गुस्सा और शादी रद्द

दुल्हन के पिता ने दूल्हे के डांस को गलत समझा और उन्होंने शादी को तुरंत रद्द करने का ऐलान कर दिया। उनका कहना था कि दूल्हे का यह व्यवहार उनके परिवार के संस्कारों और आदर्शों का अपमान था। इस पर दुल्हन ने अपने पिता से समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बात पर अडिग रहे। उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ, और उन्होंने किसी भी हालत में शादी को रोकने का फैसला लिया।

दुल्हन का रोना और दुखी मन

दुल्हन को यह स्थिति बेहद दुखदायी लगी। उसने अपने पिता से कहा कि यह सब सिर्फ एक मजाक था, लेकिन पिता का गुस्सा कम नहीं हुआ। शादी के रुकने से दुल्हन को गहरा आघात पहुंचा और उसने अपनी निराशा व्यक्त की। दुल्हन के पिता ने फिर साफ तौर पर यह भी कह दिया कि अब दूल्हे के परिवार से कोई भी रिश्ता नहीं रखा जाएगा।

इस मामले से क्या सिखने को मिलता है?

यह घटना यह दर्शाती है कि रिश्तों में क्या महत्वपूर्ण होता है और कैसे छोटी-सी घटना रिश्ते में बड़ा बदलाव ला सकती है। शादी के दिन जब दो परिवारों का मिलन होता है, तो यह बहुत ही संवेदनशील और अहम पल होता है। ऐसे में भावनाओं और संस्कारों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि रिश्तों में कोई भी विवाद न हो। यह मामला शादी के दिन की अहमियत और परिवारों के बीच सामंजस्य को लेकर भी सवाल खड़ा करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें