Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेठ की हरकतों से परेशान होकर बहू ने दोस्तों के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम… जानिए क्या हैं पूरा मामला

December 17, 2024

जेठ की हरकतों से परेशान होकर बहू ने दोस्तों के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम… जानिए क्या हैं पूरा मामला

उत्तर प्रदेश : समाज में शिक्षा तो बढ़ रही है, लेकिन वहीं विवेक और मानवीय मूल्यों की कमी होती जा रही है। आजकल लोग सही और गलत का फर्क नहीं समझ पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों और समाज को हिलाकर रख दिया है। एक बहू ने अपने ही जेठ की हत्या अपने साथियों के साथ मिलकर की। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है और हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम और कहां तक गिर सकते हैं। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से… 

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

छह दिन पहले, बबराला के मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाले पीयूष शर्मा का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। शुरुआत में इसे आत्महत्या समझा गया, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि यह हत्या थी। मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि परिवार में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसे शक था कि यह हत्या उसी विवाद के कारण हुई है। लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो सच सामने आया।

जेठ उसे गलत नजरों से देखता था…

पुलिस ने पाया कि पीयूष की हत्या उसके छोटे भाई की पत्नी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका जेठ उसे गलत नजरों से देखता था और शारीरिक शोषण करता था। इस कारण वह परेशान हो गई थी और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी जान बचाने के लिए हत्या की साजिश रची।

शराब पिलाकर हत्या करना

आपको बता दें कि महिला ने आरोपियों को पीयूष को शराब पिलाने के लिए कहा। शराब पीने के बाद, दोनों आरोपियों ने पीयूष का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया ताकि हत्या को आत्महत्या जैसा दिखाया जा सके। महिला ने आरोपियों को हत्या करने के लिए एक लाख रुपये दिए थे। यह पूरी साजिश महिला के द्वारा रची गई थी, और पुलिस ने इसे पूरी तरह से उजागर किया। महिला और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का खुलासा

संभल पुलिस ने इस हत्या का खुलासा करते हुए महिला और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि वे मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें