Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों की परेशानी सामने आने पर सीधे तौर पर डीसी और एसएसपी होंगे जिम्मेदार: CM MANN

June 18, 2024

लोगों की परेशानी सामने आने पर सीधे तौर पर डीसी और एसएसपी होंगे जिम्मेदार: CM MANN

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे एक्शन में हैं। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ अहम बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री मान मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम मान ने कहा कि कई जगहों से भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भ्रष्टाचार करेगा तो इसके लिए उस क्षेत्र के डीसी और एसएसपी जिम्मेदार होंगे।

आज सभी जिलों के डीसी के साथ बैठक कर सरकार की जन हितैषी योजनाओं की समीक्षा की और कुछ नये काम करने को भी कहा, जैसे; हर डीसी ऑफिस में मुख्यमंत्री सहायता केंद्र खोले जाएंगे , डीसी ऑफिस में लोगों का काम टोकन सिस्टम से होगा। डीसी 4-5 गांवों का क्लस्टर बनाकर स्थानीय विधायकों और प्रतिनिधियों को बड़े गांवों में ले जाएंगे जिससे लोगों के काम कम हों और लोगों के काम बिना भ्रष्टाचार के हों। अगर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार, लोगों की परेशानी सामने आती है तो सीधे तौर पर डीसी और एसएसपी जिम्मेदार होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें