Site icon Dainik Savera Times

Vinesh Phogat : मेडल मामले में आ गई फैसले की घड़ी, पेरिस कोर्ट इतने बजे सुनाएगा फैसला, मैडल मिलना तय!

पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्यता के खिलाफ पहलवान विनेश फोगट की याचिका पर खेल पंचाट न्यायालय (CAS) फैसला सुनाएगा। सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद वीनेश फोगाट ने संयुक्त रजत पदक की भी मांग की है। अब इसपर फैसला आज आएगा। CAS की एडहॉक ड‍िवीजन ने निर्णय देने के लिए समय सीमा भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे तक के लिए बढ़ा दी है। यानी विनेश को मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर आज रात 9.30 बजे तक आने की पूरी उम्मीद है। आमतौर पर एड-हॉक पैनल को फैसला सुनाने के लिए 24 घंटे का समय दिया जाता है। हालांकि कैस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ओलंपिक खेलों से संबंधित कैस मध्यस्थता नियमों के अनुच्छेद 18 के आवेदन के तहत कैस के तदर्थ प्रभाग के अध्यक्ष ने पैनल को 10 अगस्त 2024 को पेरिस के समय 18:00 बजे तक फैसला देने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है।”

Vinesh Phogat को कर दिया गया था डिस्क्वालिफाई
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को ओलंपिक की महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था, लेकिन उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। जिसके बाद उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।

Exit mobile version