Site icon Dainik Savera Times

मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। गुरुवार को इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी साझा की। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है।

इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर की शेयर
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर में बच्चे के कपड़े, जूते और चंचल चीजें बनी हुईं हैं। तस्वीर में दीपिका की डिलीवरी की तारीख, “सितंबर 2024” का उल्लेख किया गया है।

छह साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में की थी शादी
छह साल तक डेटिंग करने के बाद रणवीर-दीपिका ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली और दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाने में कभी असफल नहीं हुए। उनकी पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर हुई थी और बाद में उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में भी अभिनय किया।

Exit mobile version