Rajnath Singh Gujarat Visit : नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज एअरबेस पहुंच चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भुज में यह उनका पहला दौरा है। भुज एअरबेस पर पर रक्षा मंत्री सैनिकों की हौसला अफजाई करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह स्मृतिवन भी जाएंगे। इस एयरबेस को पिछले सप्ताह पाकिस्तानी सेना की ओर से निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, उनके नापाक मंसूबों पर भारतीय सशस्त्र बलों ने पानी फेर दिया था। राजनाथ की यह यात्रा जम्मू-कश्मीर की यात्रा, नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के एक दिन बाद हुई।
#WATCH | Gujarat: Defence Minister Rajnath Singh arrives in Bhuj. He will interact with Air Warriors at Bhuj Air Force Station. Air Force chief Air Chief Marshal AP Singh has also arrived here with him. pic.twitter.com/wTNQL5i0yK
— ANI (@ANI) May 16, 2025
इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों को और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हमारे सैनिकों को नमन करता हूं। मैं हमारे घायल सैनिकों के साहस को भी नमन करता हूं और ईश्वर से यह प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों। हमारे देश की मजबूत भुजा भुज में आप सबके बीच आकर मुझे बड़ा गर्व हो रहा है। यह भुज, 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ हमारी जीत का साक्षी रहा है। यह भुज 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हमारी जीत का साक्षी रहा है। आज एक बार फिर यह भुज पाकिस्तान के खिलाफ हमारी जीत का साक्षी बना है। इसकी मिट्टी में देशभक्ति की खुशबू है और यहां के जवानों में भारत की सुरक्षा का अडिग संकल्प। मैं आप सभी वायु योद्धाओं समेत, सशस्त्र बलों और बीएसएफ के सभी जांबाजों को सलाम करता हूं।
‘भारत का बच्चा-बच्चा आपको, अपना idol मानता’
भारत का बच्चा-बच्चा आपको, अपना idol मानता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ”आपने जो पराक्रम दिखाया, उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। आज भारत को वैश्विक मंच पर, जो सम्मान मिल रहा है, उसकी बुनियाद में आपका यही पराक्रम है। यही कारण है, कि भारत का बच्चा-बच्चा आपको, अपना idol मानता है।”
रक्षा मंत्री ने शेयर किया पोस्ट
एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा “नई दिल्ली से भुज (गुजरात) के लिए निकल रहा हूं। भुज एअर फोर्स स्टेशन पर अपने वायुसेना के वीर योद्धाओं से बातचीत के लिए बेहद उत्सुक हूं। इसके बाद मैं स्मृतिवन का भी रुख करूंगा।”
