Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय का नोटिफिकेशन जारी, धोनी, सचिन समेत कौन-कौन अफसर, जिन्हें बुलाया जा सकता है ड्यूटी पर

May 9, 2025

टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय का नोटिफिकेशन जारी, धोनी, सचिन समेत कौन-कौन अफसर, जिन्हें बुलाया जा सकता है ड्यूटी पर

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने रेगुलर आर्मी की सहायता के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक अब रेगुलर आर्मी अपनी सहायता के लिए टेरिटोरियल आर्मी को बुला सकती है। जो भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टेरिटोरियल आर्मी का भी हिस्सा हैं। आपको बतादें, कि टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) भारतीय सेना का एक हिस्सा है, लेकिन इसमें काम करने वाले लोग फुल टाइम सैनिक नहीं होते। यह एक स्वैच्छिक सेवा (Volunteer Service) है, जिसमें देश के आम नागरिक, जो कोई और नौकरी कर रहे हों, सेना की सेवा भी कर सकते हैं।

किसे शामिल होने का मौका मिलता है?

  • उम्र: 18 से 42 साल तक के भारतीय नागरिक
  • योग्यता: ग्रेजुएट होना जरूरी
  • फिटनेस: शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए
  • कमाई का जरिया: आपके पास अपनी कमाई का कोई जरिया होना जरूरी है
  • जो लोग सेना में काम करने का सपना रखते हैं लेकिन अपनी नौकरी भी छोड़ना नहीं चाहते, उनके लिए यह बहुत अच्छा मौका होता है।

टेरिटोरियल आर्मी की ड्यूटी क्या होती है?

  • टेरिटोरियल आर्मी की जिम्मेदारी होती है कि जब भी देश को ज़रूरत हो, यह सेना की मदद करें। इनकी ड्यूटी में ये काम शामिल होते हैं:
  • रेगुलर आर्मी की मदद करना, ताकि रेगुलर सैनिकों को थोड़ी राहत मिले
  • प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूकंप, तूफान में लोगों की मदद करना
  • देश की सुरक्षा में सहयोग करना, जब कोई संकट या खतरा हो
  • जरूरी सेवाएं बनाए रखना, जैसे बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट आदि

भारत-पाक तनाव के बीच टेरिटोरियल आर्मी की भूमिका

  • भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अब टेरिटोरियल आर्मी को भी बॉर्डर पर तैनात किया जा सकता है।

क्या बदलाव हुए हैं?

  • रक्षा मंत्रालय ने 1948 के नियम 33 के तहत थलसेना प्रमुख को यह अधिकार दिया है कि वे टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को एक्टिव ड्यूटी (Embodiment) में बुला सकते हैं।
  • अब टेरिटोरियल आर्मी के 32 बटालियनों में से 14 बटालियनों को देश के अलग-अलग सैन्य कमानों (Commands) में तैनात किया जा सकता है।

किन-किन जगहों पर तैनाती हो सकती है?

  • साउदर्न कमांड
  • ईस्टर्न कमांड
  • वेस्टर्न कमांड
  • सेंट्रल कमांड
  • नॉर्दर्न कमांड
  • साउथ-वेस्टर्न कमांड
  • अंडमान व निकोबार कमांड
  • आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC)

बजट की शर्तें

  • तैनाती तभी होगी जब बजट में पैसे उपलब्ध हों
  • या फिर किसी और खर्च से बचाए गए पैसे से यह खर्च किया जाएगा
  • अगर किसी दूसरे मंत्रालय ने टेरिटोरियल आर्मी की मदद मांगी है, तो उस मंत्रालय को इसका खर्च उठाना होगा

मशहूर लोग जो टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े हैं

  • महेंद्र सिंह धोनी (भारतीय क्रिकेटर)
  • सचिन पायलट (राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री)
  • ये दोनों ही टेरिटोरियल आर्मी के सदस्य हैं, जो आम जिंदगी के साथ देश सेवा का भी हिस्सा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें