Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, धुंध में लिपटी राजधानी में AQI 400 पार, दिवाली से पहले प्रदूषण से जल रही आंखें

October 27, 2024

बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, धुंध में लिपटी राजधानी में AQI 400 पार, दिवाली से पहले प्रदूषण से जल रही आंखें

नई दिल्ली। सर्दियों के आते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा, जिसके कारण सुबह आकाश में धुंध की चादर देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 रहा। वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 216, गुरुग्राम में 233 गाजियाबाद में 375, ग्रेटर नोएडा में 346 और नोएडा में 320 अंक रहा।

दिल्ली के चार इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 के ऊपर पहुंच गया है। जिसमें आनंद विहार में 405, जहांगीरपुरी में 408, नेहरू नगर में 405, विवेक विहार में 403 अंक बना हुआ है। वहीं इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच बना हुआ रहा। जिसमें अलीपुर में 400, अशोक विहार में 384, आया नगर में 329, बवाना में 398, चांदनी चौक में 318, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 346 और डीटीयू में 318 रहा।

इसके अलावा द्वारका सेक्टर 8 में 339, आईजीआई एयरपोर्ट में 324, आईटीओ में 361, लोधी रोड में 305, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 370, मंदिर मार्ग में 352, मुंडका में 362, नरेला में 355, एनएसआईटी द्वारका में 349, नॉर्थ कैंपस डीयू में 367, ओखला फेस 2 में 347, पटपड़गंज में 340,पंजाबी बाग में 368, पूसा में 325, रोहिणी में 381, शादीपुर में 343, सिरी फोर्ट में 332, सोनिया विहार में 400, श्री अरविंदो मार्ग में 318, वजीरपुर में 392 अंक बना हुआ रहा।

वहीं दिल्ली के तीन इलाकों में एक्यूआई लेवल 200 से ऊपर 300 के बीच रहा, जिसमें दिलशाद गार्डन में 281, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 292, नजफगढ़ में 266 दर्ज किया गया। बता दें केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को घर के बाहर सांस लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसमें खासतौर पर बच्चे और बूढ़े शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें