Dainik Savera Times

IPL 2025, SRH vs DC, 55th Match : दिल्ली और हैदराबाद का मुकाबला बारिश के कारण हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 55वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने सचिन बेबी और अभिनव मनोहर को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में बदलाव किया है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि मुकेश कुमार की जगह टी नटराजन को टीम में शामिल किया गया है। इस मैच में दिल्ली शीर्ष चार में जगह बनाने का लक्ष्य लेकर उतरी है। वहीं, हैदराबाद की नजर समीकरण बिगाड़ने पर है।


बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया। अब दिल्ली के खाते में 13 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं, हैदराबाद सात अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है। आज के खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। हालांकि, बारिश के कारण हैदराबाद की पारी शुरू नहीं हो सकी। इसी के साथ पैट कमिंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई जबकि अक्षर पटेल की टीम की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं।

 

दिल्ली कैपिटल्स की पारी = 133/7 (20)

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 134 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 133 रन बनाए। दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष ने बड़ी पारी खेली। दिल्ली की और से करुण नायर 00, फाफ डुप्लेसिस 03, अभिषेक पोरेल 08, केएल राहुल 10, अक्षर पटेल 06, विप्रज निगम 18, आशुतोष शर्मा 41 रन बनाकर आउट हुए, ट्रिस्टन स्टब्स 41* और मिचेल स्टार्क 01* रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए जबकि जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।)

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथ चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, मुकेश कुमार।)

 

Exit mobile version