
नई दिल्ली। दिल्ली के धौला कुंआ इलाके में एक BMW कार ने वित्त मंत्रालय में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर नवजोत सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस बाइक को एक महिला चला रही थी। इस हादसे में नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थीं। वहीं, मामले में आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम निवासी आरोपी महिला गगनप्रीत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी महिला ने कार चालक को बताया रास्ता
घटना स्थल पर मौजूद BMW से टक्कर मारने वाली महिला भी उस कार में बैठ गई। उसने कार चालक को बताया कि उन्हें कहां ले जाना है। वहीं, नवजोत सिंह की पत्नी बार-बार नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए कह रही थीं, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। इस वजह से, घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को 20 किलोमीटर दूर के अस्पताल ले जाया गया, बजाय इसके कि उन्हें पास के अस्पताल ले जाया जाता।
#WATCH | Dhaula Kuan (Delhi) BMW accident | Gulfam, an eyewitness who took the victims to Nulife Hospital, says, “I was coming from Dhaula Kuan when I saw a car in an accidental condition and some people were injured. I made two people sit in my car and took them to the hospital.… pic.twitter.com/WUe8MCz6bS
— ANI (@ANI) September 15, 2025
कार चालक गुलफाम ने कही ये बात
कार चालक गुलफाम ने पुलिस को बयान दिया कि वह धौला कुआं से आ रहे थे। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान उन्होंने घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को अपनी कार में बैठाया। गुलफाम ने बताया कि कार में बैठी महिला (BMW की ड्राइवर) ने ही उन्हें रास्ता बताया और उन्होंने न्यू लाइफ अस्पताल, आजादपुर तक घायलों को पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उन्हें आसपास के अस्पतालों की जानकारी नहीं थी। अस्पताल पहुंचने में उन्हें लगभग 20 मिनट लगे और वहां डॉक्टर पहले से तैयार थे।
नवजोत सिंह की पत्नी ने लगाया आरोप
नवजोत सिंह की पत्नी संदीप कौर ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया कि हादसे के बाद उन्हें और उनके पति को एक वैन जैसी गाड़ी में ले जाया गया। संदीप कौर ने कहा कि उन्होंने बार-बार पास के बड़े अस्पताल ले जाने की मिन्नत की, लेकिन आरोपियों ने उनकी नहीं सुनी। इसके कारण उन्हें GTB नगर के छोटे अस्पताल में ले जाया गया। संदीप कौर का कहना है कि अगर नवजोत सिंह को तुरंत पास के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...