Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली CM केजरीवाल और CM Mann ने दिया पंजाबियों को तोहफा, शुरू किए 400 और मोहल्ला क्लीनिक

January 27, 2023

दिल्ली CM केजरीवाल और CM Mann ने दिया पंजाबियों को तोहफा, शुरू किए 400 और मोहल्ला क्लीनिक

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अमृतसर में पंजाबियों को एक और बड़ी सौगात दी है। पहले शुरू किए गए मोहल्ला क्लिनिक के बेहतरीन रेस्पॉन्स को देखते हुए सीएम मान ने 500 और आम आदमी क्लिनिक खोलने का फैसला किया था। उन्होंने 15 अगस्त 2022 को 100 क्लिनिक खोले थे बाकि 400 क्लिनिक की शुरुआत आज अमृतसर से की गई।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, 100 मोहल्ला क्लिनिक परीक्षण के लिए खोले गए और वे सफल रहे, इसलिए 400 नए मोहला क्लीनिक दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी और सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि हम एक नई स्कीम लेकर आएंगे जिससे, राशन से लेकर पेंशन तक आपके घर आएगी। आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें