Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में भीषण गर्मी से हाहाकार, तापमान 45 डिग्री के पार… जानिए कब तक मिलेगी राहत

June 11, 2025

दिल्ली में भीषण गर्मी से हाहाकार, तापमान 45 डिग्री के पार… जानिए कब तक मिलेगी राहत

नई दिल्ली: दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तापमान कई इलाकों में 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 और 12 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, यानी आने वाले दिन और भी ज्यादा गर्म हो सकते हैं।

दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 43.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि आयानगर में सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 2 बजे जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में हीटवेव (लू) का असर बना रहेगा और तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 39 प्रतिशत रही, लेकिन दक्षिण-पश्चिम से चलने वाली सूखी हवाओं ने गर्मी को और भी असहनीय बना दिया।

कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून की रात से हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 14 जून से तापमान में थोड़ा गिरावट आने की उम्मीद जताई गई है। IMD ने बताया है कि 13 जून से दिल्ली में रेड अलर्ट हटाकर ऑरेंज अलर्ट लागू किया जाएगा। इसका मतलब है कि गर्मी थोड़ी कम होगी, लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी है।

इन राज्यों में भी जारी है रेड अलर्ट
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले 3–4 दिन तक भीषण गर्मी बनी रहेगी। इन सभी राज्यों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें