Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली शराब नीति घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने Manish Sisodia की जमानत अर्जी 4 सितंबर तक की स्थगित

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी 4 सितंबर तक स्थगित कर दी है। अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को और समय दिया है। मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी की मेडिकल स्थिति का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मामलों में उनकी नियमित जमानत याचिकाओं के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री की अंतरिम जमानत याचिका पर भी विचार करेगा।

Exit mobile version