Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली शराब घोटाला मामला: कारोबारी गौतम मल्होत्रा को ED ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब कारोबारी गौतम मल्होत्रा को ईडी ने रेड डालकर गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गौतम मल्होत्रा शराब बनाने वाली बड़ी कंपनी ओएसिस ग्रुप के डायरेक्टर हैं और उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। गौतम मल्होत्रा, पूर्व अकाली दल के विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौतम मल्होत्रा को दिल्ली अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उन्हें हिरासत में लेने की मांग कर सकती है। गौतम मल्होत्रा पंजाब और अन्य क्षेत्रों में शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

Exit mobile version