Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi New CM: आतिशी ने ली दिल्ली के CM पद की शपथ, LG ने 5 विधायकों को भी दिलाई शपथ

September 21, 2024

Delhi New CM: आतिशी ने ली दिल्ली के CM पद की शपथ, LG ने 5 विधायकों को भी दिलाई शपथ

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद पार्टी ने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। आतिशी के अलावा 5 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी के साथ जिन 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, वे हैं गोपाल रॉय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत। मुकेश अहलावत को पहली बार आतिशी कैबिनेट में जगह मिली है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आतिशी अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचीं। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह से पहले आतिशी और सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गई हैं. शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल, सिसौदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेता शामिल हुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसी के साथ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। इसके बाद दिल्ली में नई सरकार का गठन आज (21 सितंबर) को होगा। पिछली दिनों शराब नीति मामले में जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं आतिशी आप विधायक दल की नेता चुनी गईं। आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी के साथ 5 अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली स्थित राज निवास में 4ः 30 बजे होगा।

ये विधायक कैबिनेट मंत्री के रूप में लेंगे शपथ
आपको बता दे कि नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। आतिशी मार्लेना आज शाम 4:30 बजे नए मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम पद की शपथ लेंगी। वही अब एक खबर सामने आई है कि उनके साथ अन्य कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।

‘मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद’
दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने का दावा करने वाली आप पार्टी की नेता आतिशी ने मंगलवार को कहा कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उन पर जताए गए भरोसे से खुश हैं, लेकिन इस बात से भी दुखी हैं कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें