Site icon Dainik Savera Times

Delhi Police की देश के सभी बड़े गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः 16 मेंबर्स गिरफ्तार, 200 सोशल मीडिया अकाउंट बंद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने देश के सभी बड़े गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चलाया स्पेशल ऑपरेशन। जिसमें पांच कुख्यात गैंगस्टरों के 16 मेंबरों को किया गिरफ्तार। वहीं, दिल्ली पुलिस ने अब देश के सभी बड़े गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एक स्पेशल ऑपरेशन चलाया है।

इसके तहत अब तक देश के पांच कुख्यात गैंगस्टरों के 16 मेंबरों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर जरायम की दुनिया में पंजाब की एक युवती ने कदम रखा है। जो सीमा पार बैठे गैंगस्टरों से सपंर्क में थी।

पंजाब की रहने वाली युवती को एक नामी गैंगस्टर के गैंग में बंपर भर्ती का टास्क दिया गया था। इसे देखते हुए पहली बार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टरों के करीब 200 सोशल मीडिया अकाउंट बन्द किए हैं।

Exit mobile version