Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंची आबोहवा, आज से GRAP-2 लागू, जानिए क्या-क्या रहेंगी…

October 22, 2024

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंची आबोहवा, आज से GRAP-2 लागू, जानिए क्या-क्या रहेंगी…

नई दिल्ली। सर्दियों के आते ही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी अधिक होने लगता है। जिसके वजह से बढ़ते प्रदूषण से GRAP का स्टेज 2 लागू कर दिया गया। AQI लेवल 317 से ऊपर होने पर CAQM ने जारी किया आदेश। GRAP 2 लगने के बाद दिल्ली NCR में डीजल से चलने वाले जनरेटर पर रोक लग गयी है। यह आदेश आझ सुबह 8 बजे से लागू हो गया है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ये आदेश जारी किए हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 317 अंक पर बना हुआ है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 317 अंक पर बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग स्थानों की बात करें तो शहर फरीदाबाद में 156, गुरुग्राम में 221, गाजियाबाद में 263, ग्रेटर नोएडा में 276 और नोएडा में 246 अंक बना हुआ है।

चिंताजनक बात यह है कि राजधानी दिल्ली के अधिकांश और ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है, जो बेहद खराब श्रेणी मानी जाती है। दरअसल, अलीपुर में 322, आनंद विहार में 385, अशोक विहार में 342, आया नगर में 316, बवाना में 350, बुराड़ी क्रॉसिंग में 340, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 314, द्वारका सेक्टर 8 में 324, आईजीआई एयरपोर्ट में 318, जहांगीरपुरी में 358, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 328, मंदिर मार्ग में 319, मुंडका में 365, नजफगढ़ में 316 और नरेला में 324 बना हुआ है।

इन स्थानों के अलावा नेहरू नगर में 321, नॉर्थ कैंपस डीयू में 310, ओखला फेस टू में 314, पटपड़गंज में 308, पंजाबी बाग में 354, दिलशाद गार्डन में 303, आरके पुरम में 333, रोहिणी में 348, सिरी फोर्ट में 395, विवेक विहार में 338 और वजीरपुर में 350 अंक एक्यूआई है।

वहीं, दिल्ली के 8 इलाकों में एक्यूआई स्तर 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है। जिसमें, चांदनी चौक में 212, डीटीयू में 272, आईटीओ में 296, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 264,लोधी रोड में 281, एनएसआईटी द्वारका में 250, पूसा में 303 और श्री अरविंदो मार्ग में 298 अंक बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें