Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deputy CM Keshav Prasad Maurya ने किया दावा, “कांग्रेस, सपा और बसपा का हाेगा सूपड़ा साफ”

May 25, 2024

Deputy CM Keshav Prasad Maurya ने किया दावा, “कांग्रेस, सपा और बसपा का हाेगा सूपड़ा साफ”

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘‘400 पार तीसरी बार मोदी सरकार’’ का दावा करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की तरफ बढ़ रही है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का सूपड़ा साफ हो गया है। केशव अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कालेज मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। बड़े-बड़े दावे जो किए जा रहे थे, वे सभी हवाई फायर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि चार जून को जब वोटों की गिनती होगी तब सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए ‘‘खोदा पहाड़, निकली चुहिया’’ साबित होगा।

उप मुख्यमंत्री ने ‘‘400 पार तीसरी बार मोदी सरकार’’ का दावा करते हुए कहा, ‘‘मैं आत्मविश्वास से लबरेज हूं और हम लाखों वोट से फूलपुर, इलाहाबाद और भदोंहीे सहित उत्तर प्रदेश में जहां 14 सीटों पर मतदान हो रहा है सभी 14 सीट हम जीतने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि छठवें चरण के चुनाव में भाजपा एकतरफा सफलता की ओर बढ़ रही है। आज मतदान का प्रतिशत पिछले पांच चरणों में हुए हुए मतदान से बेहतर चल रहा है तथा सातवें चरण का चुनाव छठवें चरण से भी बेहतर होगा।’’ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह 2014, 2017, 2019 और 2022 में हार का चौका लगा चुके हैं और 2024 भी हार जाएंगे। बस चार जून का इंतजार कीजिए। ‘‘दो लडको की जोडी (अखिलेश-राहुल) पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों की जोड़ी 2017 में भी घूमा करती थी, चारों खाना चित हो गयी थी। इस बार खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने इनको नकार दिया है अब ये उबर भी नहीं पाएंगे।

एक अन्य सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज और प्रदेश की जनता ने कमल का बटन दबाकर जो जिम्मेदारी निभाई इसके कारण यहां गुंण्डागर्दी का अंत हो गया अन्यथा अभी तक यहां एक हजार अतीक अहमद और तैयार हो जाते। प्रयागराजवासी शहर छोड़कर अन्यत्र पलायन कर जाते। मौर्य ने अखिलेश यादव के एक ट्वीट को लेकर कहा, ‘‘ट्वीट करना और जमीन पर काम करना दोनों में बड़ा अंतर होता है। भाजपा कार्यकर्ता जमीन से जुड़कर कार्य करता है और सपा में कार्यकर्ता तो हैं नहीं वहां अपराधी, माफिया, भ्रष्टाचार, दंगाई और गुंण्डा है जिनसे अब कोई नहीं डरता। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, उनकी पार्टी और उनके दावे सभी बेदम है। अब इनका वजूद खत्म हो गया।’’ उप मुख्यमंत्री ने मजबूत भारत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए लोगों से अपील किया कि सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व पर अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें