Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

गंगा में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, जान बचाने के लिए गोताखोरों ने मांगे 10000 रुपये, अधिकारियों में मचा हड़कम्प

September 1, 2024

गंगा में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, जान बचाने के लिए गोताखोरों ने मांगे 10000 रुपये, अधिकारियों में मचा हड़कम्प

कानपुर/वाराणसी। जिले के बांगरमऊ क्षेत्र के रहने स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गंगा नदी में डूब गए हैं। वह बनारस में कार्यरत थे, जबकि उनका पूरा परिवार लखनऊ में रहता था। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ बिल्हौर क्षेत्र में गंगा स्नान करने के लिए आए थे। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चले गए और उनका पैर फिसल गया।
वह जब डूब रहे थे तो उनके दोस्तों ने गोताखोरों से मदद मांगी। गोताखोर डिप्टी डायरेक्टर को खोजने के एवज में उनके दोस्तों से पैसे मांगने लगे। दोस्तों ने गोताखोरों को 10 हजार रुपये दिए। रुपये मिलने के बाद वह स्टीमर से गंगा में खोजने उतरे, लेकिन तब तक स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गंगा में डूब चुके थे। उनकी प्रोफाइल सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।

डिप्टी डायरेक्टर के पद पर वाराणासी में थे तैनात
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गोताखोरों और एसडीआरएफ के साथ उनकी तलाश की लेख रही है मगर अभी तक कुछ पता नहीं चला है। डिप्टी डायरेक्टर वाराणसी में तैनात हैं और उन्नाव के रहने वाले हैं। उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कबीरपुर खंभौली गांव के 45 वर्षीय आदित्य वर्धन सिंह स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं और वाराणासी में तैनात हैं।

अपने दोस्तों संग नानामऊ घाट पर गंगा में नहाने गए थे
शनिवार सुबह वह अपने दोस्तों इंदिरा नगर लखनऊ निवासी प्रदीप तिवारी, और पतासिया बांगरमऊ उन्नाव निवासी योगेश्वर मिश्रा के साथ बिल्हौर के नानामऊ घाट पर गंगा नहाने गए थे। आदित्य वर्धन सिंह गंगा में उतर गए लेकिन तेज बाहव और पानी में चक्र बनने के कारण वह डूबने लगे। उनके दोस्तों का आरोप है लेख वहां पर कुछ गोताखोर मौजूद थे। जब उनसे मदद के लिए कहा गया तो उन्होंने पहले दस हजार रुपये की मांग की। उन्हें वॉलेट एप के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए। तब जाकर उन्होंने स्टीमर से तलाश शुरू की मगर तब तक आदित्य वर्ध लापता हो चुके थे।

आदित्य वर्धन सिंह के दोस्तों प्रदीप और योगेश्वर ने बताया कि उनकी पत्नी शैलजा मिश्रा माहाराष्ट्र में जज हैं। उनकी 12 वर्षीय बेटी है जो मां के साथ महाराष्ट्र में रहती है। आदित्य के चचेरे भाई अनुपम सिंह बिहार सरकार में वरिष्ठ आईएएस हैं और नीतीश कुमार के सचिव हैं। आदित्य वर्धन सिंह के दोस्त प्रदीप ने कहा कि उन्होंने एक गोताखोर को दस हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। मगर दोपहर में जैसे ही यह सूचना फैली वहां पर मौजूद पुलिस सक्रिय हो गई और उसने गोताखोर से रुपये वापस करा दिए।

तलाशी अभियान चलाया जा रहा है
डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया, आदित्य वर्धन सिंह स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं। वह गंगा नहाने गए थे। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें आगाह किया था कि पानी बहाव तेज है मगर उन्होंने व उनके दोस्तों ने तैराकी आने की बात कही। एसडीएआरएफ और गोताखोरों की टीम ने प्रयास किया मगर वह मिले नहीं हैं। रविवार सुबह से फिर से तलाशी अभियान लाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें