Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेल से आठवीं बार बाहर आए डेरा मुखी राम रहीम, 3 हफ्ते की मिली पैरोल

November 21, 2023

जेल से आठवीं बार बाहर आए डेरा मुखी राम रहीम, 3 हफ्ते की मिली पैरोल

चंडीगढ़: रेप और हत्या के केस में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज जेल से बाहर आ चुके है। एक दिन पहले ही हरियाणा सरकार ने उसकी 21 दिनों की पैरोल मंजूर की थी। यह पैरोल मिलने के बाद राम रहीम इस साल ही तीसरी बार जेल से बाहर होगा।

 

सोमवार शाम जैसे ही हरियाणा सरकार ने राम रहीम की फरलो मंजूर हुई, जेल के मुख्य जेल चौक पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। राम रहीम जेल से बाहर आने पर उत्तर प्रदेश के बागपत के आश्रम में रहेगा. वह इससे पहले इसी साल जुलाई में पैरोल में जेल से बाहर आया था। वह अब तक सात बार जेल से बाहर आ चुका है।

बता दें कि पैरोल देना राज्य का अधिकार होता है और यह यह जेल में कैदी के अच्छे व्यवहार के तहत दी जाती है. 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से गुरमीत राम रहीम अब तक कुल 7 बार जेल से बाहर आ चुका है। राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में रोहतक जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें