
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज दुनिया का हर एक्सपर्ट, हर इन्वेस्टर भारत को लेकर बहुत ही उत्साहित है और परफोर्म, रिफोर्म एवं ट्रासफोर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है, वो हर क्षेत्र में नजर आता है। पीएम मोदी ने सोमवार को यहां राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन-2024 का उद्घाटन करने के बाद अपने उद्बोधन में यह बात कहीं।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के सात दशक में भारत दुनिया की ग्यारहवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन पाया था। उसके सामने पिछले 10 वर्ष में भारत दसवीं सबसे बड़ी इकोनामी से पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बना है। बीते दस वर्षों में भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज़ करीब-करीब डबल किया है। गत दस वर्षों में भारत का एक्सपोर्ट भी करीब- करीब डबल हो गया है। वर्ष 2014 से पहले के दशक की तुलना में बीते दशक में एफडीआई भी दोगुना से अधिक हुआ है। इस दौरान भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च करीब दो ट्रिलियन रुपए से बढ़ाकर 11 ट्रिलियन तक पहुंचा दिया है।
उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल डेटा और डिलिवरी की पावर क्या होती है, यह भारत की सफलता से पता चलता है। भारत जैसे डायवर्स देश में, डेमोक्रेसी इतनी फल-फूल रही है, इतनी सशक्त हो रही है, ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। डेमोक्रेटिक रहते हुए, मानवता का कल्याण, यह भारत की फिलॉसॉफी के कोर में है, यह भारत का मूल चरित्र है। आज भारत की जनता, अपने डेमोक्रेटिक हक के माध्यम से भारत में स्टेबल गवर्नमेंट के लिए वोट दे रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के इन पुरातन संस्कारों को हमारी डेमोग्राफी यानि युवाशक्ति आगे बढ़ा रही है। आने वाले अनेक सालों तक भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में रहने वाला है। भारत में युवाओं का सबसे बड़ा पूल होने के साथ ही सबसे बड़ा स्किल्ड युवा वर्ग भी होगा। इसके लिए सरकार, एक के बाद एक कई फैसले ले रही है। बीते दशक में भारत की युवाशक्ति ने अपने सामथ्र्य में एक और आयाम जोड़ा है। ये नया आयाम है, भारत की टेक पावर, भारत की डेटा पावर। आप सभी जानते हैं कि आज हर सेक्टर में टेक्नोलॉजी का, डेटा का कितना महत्व है। ये सदी टेक ड्रिवन, डेटा ड्रिवेन सदी है। बीते दशक में भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या करीब चा गुना बढ़ी है।
डिजिटल ट्रांजेक्शन्स में तो नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, और ये तो अभी शुरुआत है। भारत, दुनिया को डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डेटा की असली ताकत दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने दिखाया है कि कैसे डिजिटल टेक्नोलॉजी का डेमोक्रेटाइजेशन, हर क्षेत्र, हर वर्ग को फायदा पहुंचा रहा है। भारत का यूपीआई, भारत का बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम सिस्टम, गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस, आपन नेटवर्क फार डिजिटल कामर्स ऐसे कितने ही प्लेटफॉर्म्स हैं, जोडिजिटल इकोसिस्टम की ताकत को दिखाते हैं। इसका बहुत बड़ा लाभ, और बहुत बड़ा प्रभाव हम यहां राजस्थान में भी देखने जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...