Site icon Dainik Savera Times

विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air india के तीन वरिष्ठ अफसरों को हटाया

DGCA Big Action : अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे के बाद नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने विमानन सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई है। DGCA ने एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटा दिया है। इनमें एक डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल है। इन अधिकारियों को चालक दल (क्रू) की ड्यूटी शेड्यूल और रोस्टर बनाने की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।

एअर इंडिया को अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

DGCA ने 20 जून को एअर इंडिया को आदेश दिया कि वह इन अधिकारियों के खिलाफ तुरंत आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करे। DGCA का कहना है कि इन अधिकारियों की लापरवाही ने सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया, जिससे गंभीर हादसा हुआ।

 पहले भी चेतावनी दे चुका था DGCA

DGCA ने मई महीने में एअर इंडिया को चेतावनी दी थी। यह चेतावनी तीन एयरबस विमानों को तय समय से अधिक बीत जाने के बावजूद उड़ान भरने पर दी गई थी। ये विमान आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की समय पर जांच नहीं कराने के बावजूद उड़ान पर भेज दिए गए थे। DGCA ने एअर इंडिया को धीमी कार्यवाही और सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करने पर भी फटकार लगाई थी।

 12 जून को हुआ था बड़ा विमान हादसा

12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, वह एक मेडिकल कॉलेज के कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर उड़ान पर था। हादसे में 269 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एकमात्र व्यक्ति विमान से जीवित बचा। इसके अलावा जमीन पर मौजूद 29 लोगों की भी जान चली गई।

 215 मृतकों की पहचान हो चुकी 

इस दर्दनाक हादसे के एक हफ्ते बाद, 215 शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जा चुकी है। इनमें से 198 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने जानकारी दी कि सौंपे गए 198 शवों में 149 भारतीय नागरिक, 32 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक व 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं।

Exit mobile version