Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patiala में ANTF कार्यालय का DGP Gaurav Yadav ने किया उद्घाटन, नशे के खिलाफ अभियान की दी पूरी जानकारी

June 3, 2025

Patiala में ANTF कार्यालय का DGP Gaurav Yadav ने किया उद्घाटन, नशे के खिलाफ अभियान की दी पूरी जानकारी

पटियाला : पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से आज डीजीपी गौरव यादव ने पटियाला में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस नए कार्यालय में दो मंजिला इमारत में 6800 वर्ग फीट का फर्श क्षेत्र शामिल है, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा और इसका निर्माण ₹1 करोड़ की लागत से किया गया है। अत्याधुनिक फोरेंसिक उपकरणों, डेटा विश्लेषण प्रणालियों, फोरेंसिक डेटा निष्कर्षण और डिक्रिप्शन क्षमताओं और क्रिप्टोकरेंसी जांच उपकरणों से लैस, यह अत्याधुनिक समग्र इकाई ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए समर्पित है। इस मौके पर पंजाब डीजीपी मीडिया से बातचीत कर नशे के खिलाफ राज्य सरकार और पुलिस की रणनीति को लेकर जानकारी साझा की।

-नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति

इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि, पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई है और इस नए ANTF कार्यालय के खुलने से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है और यहां प्रशिक्षित अधिकारियों की एक विशेष टीम तैनात की गई है जो नशा तस्करों पर पैनी नजर राखी जाएगी।

-कई अधिकारी होंगे शामिल

इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भागलिया। संकेत दे सकते हैं कि आने वाले महीनों में हर जिले में नशा विरोधी अभियान को और तेज किया।

ये भी पढ़ें : 28 मार्च को बंगाल जाएंगे अमित शाह, TMC सरकार के खिलाफ BJP जारी करेगी चार्जशीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें