Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Diamond League Final: Neeraj Chopra के हाथ से फिसला ‘Diamond League champions’ का खिताब, सिर्फ 1 सेंटीमीटर से चूके

September 15, 2024

Diamond League Final: Neeraj Chopra के हाथ से फिसला ‘Diamond League champions’ का खिताब, सिर्फ 1 सेंटीमीटर से चूके

ब्रुसेल्स में हुए डायमंड लीग 2024 की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नीरज को लगातार दूसरे साल उपविजेता के टैग से संतोष करना पड़ा है। उनका बेस्ट थ्रो 87.86 मीटर का रहा, लेकिन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स उनसे केवल 0.01 मीटर आगे रहे। पीटर्स का बेस्ट थ्रो 87.87 मीटर रहा, जिसने उन्हें डायमंड लीग 2024 में जेवलिन थ्रो का चैंपियन बना दिया है। नीरज का पहला थ्रो 86.82 मीटर रहा, लेकिन उनके सबसे कठिन प्रतिद्वंदी एंडरसन पीटर्स ने पहला ही थ्रो 87.87 मीटर दूर फेंका। इसी थ्रो ने पीटर्स को अंत में चैंपियन का तमगा दिलाया. हालांकि नीरज चोपड़ा का दूसरा थ्रो 84 मीटर से भी कम रहा, लेकिन तीसरे थ्रो पर उन्होंने 87.86 मीटर की दूरी तय की और वो केवल 1 सेंटीमीटर के अंतर से चैंपियन बनने से चूक गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें