Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Digital Arrest : क्या आपको भी आ रहे फर्जी कॉल… उठाने से पहले जान ले सरकार की चेतावनी

December 3, 2024

Digital Arrest : क्या आपको भी आ रहे फर्जी कॉल… उठाने से पहले जान ले सरकार की चेतावनी

Online Scams : नई दिल्ली।  साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। इनमें से एक नया तरीका है “Digital Arrest”, जिसके जरिए स्कैमर्स लोगों से पैसे वसूलते हैं। इसी को लेकर सरकार ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं इस स्कैम के बारे में विस्तार से।

सरकार की जारी की चेतावनी
आपको बता दें कि भारत सरकार से लेकर PM मोदी लगातार लोगों को इस बढ़ते साइबर अपराध के बारे में जागरूक कर रहे हैं। हाल ही में, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने विदेशी नंबरों से आने वाले फर्जी कॉल्स को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबर कोड से धोखाधड़ी की कॉल्स की जा रही हैं। सरकार ने इन नंबरों से कॉल्स करने से बचने की सलाह दी है।

ये विदेशी नंबर स्कैम के हो सकते हैं
भारत सरकार ने कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबरों का जिक्र किया है, जिनसे धोखाधड़ी के कॉल्स आ रहे हैं। इनमें शामिल हैं:

+84
+85
+89
+86
+77

सरकार ने इन नंबरों से आने वाली कॉल्स को लेकर सतर्क रहने और धोखाधड़ी की संभावना होने पर तुरंत शिकायत करने को कहा है। आप Sanchar Saathi पोर्टल का इस्तेमाल करके इन कॉल्स की रिपोर्ट कर सकते हैं, ताकि सरकार इन नंबरों को ब्लॉक कर सके और लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

“Digital Arrest” स्कैम: एक उदाहरण
दरअसल, हाल ही में एक 25 साल के छात्र ने “Digital Arrest” स्कैम का शिकार होने का मामला सामने आया। स्कैमर ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर छात्र को बताया कि “आपके फोन नंबर पर एक शिकायत दर्ज है।” इसके बाद उसने “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाते हुए पैसे की मांग की। घबराए हुए छात्र ने अपनी सभी बैंक डिटेल्स और पर्सनल जानकारी स्कैमर के साथ शेयर कर दी, जिसके बाद उसके खाते से पैसे उड़ गए।

इस स्कैम से कैसे बचें?
यदि आप इस तरह के स्कैम से बचना चाहते हैं, तो इन सावधानियां को बरतें:

  • अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल पर ध्यान दें ।
  • यदि आपको किसी अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आती है, तो उसे न उठाएं। यह स्कैम का हिस्सा हो सकता है।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर न करें ।
  • किसी भी हाल में अपनी बैंक डिटेल्स, OTP, या कोई भी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी कॉलर के साथ साझा न करें।
  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत करें ।
  • यदि आप धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत Sanchar Saathi पोर्टल या साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर शिकायत दर्ज कराएं।
  • धोखाधड़ी और धमकियों से न डरें
    अगर आपको “Digital Arrest” जैसे झूठे आरोपों से डराया जा रहा है, तो इनसे न घबराएं और तुरंत इस तरह की कॉल्स को नजरअंदाज करें।ऑनलाइन स्कैम्स और साइबर क्राइम के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, और यह जरूरी है कि हम सजग रहें। किसी भी तरह के अनजान कॉल्स या संदेशों से बचने के लिए सतर्क रहना सबसे महत्वपूर्ण है। ध्यान रखें, आपकी निजी जानकारी केवल आप तक ही रहनी चाहिए और किसी भी संदिग्ध कॉल को इग्नोर करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें