Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi से मिले Diljit Dosanjh, कहा – ‘दिल से निकली बात दिल तक गई’, मुलाकात का वीडियो किया शेयर

January 2, 2025

PM Modi से मिले Diljit Dosanjh, कहा – ‘दिल से निकली बात दिल तक गई’, मुलाकात का वीडियो किया शेयर

नई दिल्ली: साल 2025 के पहले ही दिन पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बातचीत हो रही है।

पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, बहुत ही यादगार बातचीत! पेश हैं मुख्य अंश…। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत के बीच बातचीत को देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

वीडियो में सबसे पहले फूलों का गुलदस्ता लेकर गायक दिलजीत आते हैं। पीएम मोदी उनका अभिवादन करते हैं। इसके बाद पीएम मोदी उनसे कहते हैं, हिंदुस्तान के एक गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है। आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा तो आप लोगों को जीतते ही जाते हो।

इसके बाद दिलजीत ने कहा, हम किताबों में पढ़ते थे कि मेरा भारत महान। लेकिन, जब मैं पूरा भारत घूमा तो मुझे पता चला कि यह बात क्यों कहते हैं? क्योंकि मेरा भारत महान है? भारत का सबसे बड़ा जादू योग है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि जिसने योग की ताकत को अनुभव किया है, वह उसकी ताकत जानता है।

इसके बाद दिलजीत कहते हैं, मैंने हाल ही में आपका एक इंटरव्यू देखा था। आपका जो पद है उसके पीछे हम एक बेटा और तमाम चीजें भूल जाते हैं। जब आप अपनी मां को लेकर या गंगा मां को लेकर भावुक हुए तो वह दिल को छू जाता है। असल में यह बात दिल से निकली है, इसलिए दिल तक गई है।

उन्होंने पीएम मोदी को पंजाबी में एक गाना गाकर भी सुनाया। उनके गाना गाने के दौरान पीएम मोदी पास पड़ी मेज को तबले की तरह बजा रहे थे।

पीएम मोदी से मुलाकात की जानकारी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 2025 की शानदार शुरुआत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात। हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें