Site icon Dainik Savera Times

आसमान से बरसी आफतः 400 साल पुरानी दीवार ढही, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया शहर में भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को एक मकान से सटी पुरानी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। घटना रात करीब चार बजे खालकापुरा इलाके में हुई। एक घर से सटी दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिससे नौ लोग मलबे में दब गए। बता दें कि, दतिया किले की 400 साल पुरानी पत्थर की दीवार ढहने से तलहटी के मकान में रह रहे 9 लोग दब गए। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गवाने वालों में एक ही परिवार के लोग शामिल हैं। दतिया के कलेक्टर संदीप माकिन ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

Exit mobile version