Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकाल मंदिर में पुजारी और महंत के बीच विवाद, ड्रेस कोड को लेकर बहस और हाथापाई

October 22, 2025

महाकाल मंदिर में पुजारी और महंत के बीच विवाद, ड्रेस कोड को लेकर बहस और हाथापाई

नेशनल डेस्क: उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह एक घटना हुई जिसमें मंदिर के पुजारी महेश शर्मा और नाथ संप्रदाय के महंत महावीरनाथ के बीच विवाद हो गया। यह झगड़ा मंदिर के गर्भगृह में ड्रेस कोड और पगड़ी उतारने को लेकर शुरू हुआ।

किस बात को लेकर हुई बहस?

बताया गया है कि महंत महावीरनाथ और उनके साथ आए महंत शंकरनाथ महाराज दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे थे। जब वे गर्भगृह में दाखिल हुए, तब पुजारी महेश शर्मा ने उन्हें मंदिर के ड्रेस कोड का पालन करने और पगड़ी उतारने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई और बाद में उन्होंने एक-दूसरे के लिए गाली-गलौज भी की। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई तक हो गई।

महंत महावीरनाथ का बयान 

महंत महावीरनाथ ने कहा कि पुजारी महेश शर्मा मंदिर के सभी श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ आए एक महंत हृदय रोग से पीड़ित हैं, फिर भी उनसे पगड़ी और कपड़े उतारवाए गए। महंत ने कलेक्टर को शिकायत करने और पुजारी को मंदिर से हटाने की मांग करने की बात कही। वहीं पुजारी महेश शर्मा का कहना है कि महंत महावीरनाथ मंदिर की नियमों का उल्लंघन करते हैं।

मंदिर प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया 

उन्होंने बताया कि गर्भगृह में सहायक प्रशासक जल चढ़ा रहे थे, तब महंत ने अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया। पुजारी ने कहा कि मंदिर में प्रवेश के लिए सभी को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है। मंदिर प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें