Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

दहेज में मिली Fortuner car बेचने पर कपल में विवाद, अंत में पति ने मार दी गोली, 6 लोग नामजद

August 25, 2024

दहेज में मिली Fortuner car बेचने पर कपल में विवाद, अंत में पति ने मार दी गोली, 6 लोग नामजद

Noida Crime News : ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में मुरर्शदपुर-जगनपुर गांव दहेज में फॉर्च्यूनर बेचने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। वहीं, विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद सूचना मिलमे पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि दहेज की फॉर्च्यूनर कार बेचने पर परिवार में विवाद शुरू हुआ था। पिछले करीब 4 दिन से इसी बात पर पति-पत्नी विवाद चल रहा था। वहीं वहीं, आरोपी पति दीपक नोएडा के मामूरा गांव में परचून की दुकान चलाता है। दिल्ली के सराय काले खां निवासी हरवीर सिंह ने अपनी बेटी निधि की शादी वर्ष 2020 में जगनपुर गांव निवासी दीपक भड़ाना से की थी। शादी में हैसियत से बढ़कर खर्च किया गया था।

पिता का आरोप है कि इसके बाद भी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। दो साल से बेटी को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार सुबह बेटी की मौत की जानकारी मिली। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने बेटी की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी।

फॉर्च्यूनर कार बेचने को लकेर हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने शादी में 45 लाख की फॉर्च्यूनर दी थी, जिसे निधि के विरोध के बावजूद ससुराल वालों ने 3 से 4 दिन पहले ही बेच दिया। इस बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बेटी की हत्या की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें