Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

School Holiday : जिला प्रशासन ने बढ़ाई स्कूलोंं की छुट्टियां… 8 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, ये बड़ी वजह आई सामने

February 6, 2025

School Holiday : जिला प्रशासन ने बढ़ाई स्कूलोंं की छुट्टियां… 8 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, ये बड़ी वजह आई सामने

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य पर्व में देश ही नहीं विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेने के लिए आ रहे है। प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करके लोग धन्य हो रहे है। इसी बीच अब ये खबर आ रही है कि महाकुंभ के दौरान वाराणसी में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठ फरवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। यह कदम सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

शहरी क्षेत्रों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे

बेसिक शिक्षा अधिकारी, अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि वाराणसी के शहरी क्षेत्रों में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 8 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह आदेश सरकारी, शासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा। इन स्कूलों में इस दौरान केवल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल खुले रहेंगे

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल खुले रहेंगे। इन स्कूलों में किसी प्रकार का अवरोध नहीं रहेगा और छात्र अपनी नियमित पढ़ाई कर सकेंगे। शहरी क्षेत्रों में स्कूल बंद होने के बावजूद, कुछ कार्य जारी रहेंगे। सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में डीबीटी प्रोसेसिंग, आधार सीडिंग और स्कूल की मरम्मत, रंग-रोगन जैसे कार्य चलेंगे। इसके लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूलों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है ताकि इन गतिविधियों की निगरानी की जा सके।

ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन

स्कूल बंद होने के बावजूद, शिक्षा का सिलसिला जारी रहेगा। सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी, जिससे छात्रों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। इस निर्णय से प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या से कोई और दिक्कत ना हो, और छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें