Site icon Dainik Savera Times

दिवाली की रात बनी काल…घर में लगी आग, कारोबारी पति-पत्नी और नौकरानी की हुई मौत

Kanpur Fire Accident

Kanpur Fire Accident

Kanpur Fire Accident : जिले के काकादेव इलाके मे एक कारोबारी, उनकी पत्नी और उनके नौकरानी की घर में आग लगने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि काकादेव थाना क्षेत्र के पांडु नगर में स्थित घर में बने लकड़ी के मंदिर में सुबह करीब तीन बजे आग लग गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार ने देर रात पूजा-अर्चना की और उसके बाद घर के मंदिर में दीया जलाया गया। पुलिस उपायुक्त (मध्य कानपुर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया, कि जब आग लगी उस समय कारोबारी संजय श्याम दासानी, उनकी पत्नी (कनिका दासानी) और नौकरानी (छबी चौहान) घर में सो रहे थे। वे भाग नहीं पाए।

त्रिपाठी ने बताया, कि सूचना मिलने पर स्थानीय अधिकारी और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और तीनों को रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घर में लगी आग को दमकल वाहनों की मदद से बुझा दिया गया है। डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version