Site icon Dainik Savera Times

आखिक क्यों BPSC अभ्यर्थी को DM ने जड़ा थप्पड़, परीक्षा केंद्र पर जो मचा जमकर बवाल

पटना। बिहार के राजधानी पटना में बीते शुक्रवार को बीपीएससी (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एग्जाम सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ जड़ दिया। वे वीडियो में गुस्से में नजर आ रहे हैं।

हंगामा क्यों हुआ?
बीपीएससी 70वीं परीक्षा कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में आयोजित की जा रही थी, जो देश का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र माना जाता है। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट (OMR Sheet) देर से मिलने की वजह से कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई।

परीक्षार्थियों ने किया विरोध
प्रश्न पत्र मिलने में देरी की वजह से कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट को फाड़ दिया। इसके बाद कुछ समय के लिए केंद्र पर माहौल काफी गरम हो गया और वहां जमकर हंगामा हुआ।

12,000 परीक्षार्थी थे केंद्र पर
बीपीएससी परीक्षा के इस केंद्र पर लगभग 12,000 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा शुरू होने के 15-20 मिनट बाद ही हंगामा शुरू हो गया था। केंद्र के बाहर और अंदर अफरा-तफरी का माहौल था, जिससे पुलिस और रैफ के जवानों को मौके पर भेजा गया।

सरक्षा बल संभाला मोर्चा
हंगामा बढ़ने पर पुलिस और रैफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य सड़क, कुम्हरार-कंकड़बाग रोड को जाम होने से रोका। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के गेट नंबर 1 और 2 को बंद कर दिया गया, ताकि परीक्षार्थियों को बाहर न आने दिया जाए। साथ ही, कुछ कमरे में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को बाहर निकलने से भी रोका गया।

पुलिस छावनी में बदला परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। दोपहर 12 बजे परीक्षा शुरू हुई थी, लेकिन दोपहर 2 बजे परीक्षा समाप्त होने से पहले ही दोनों गेट खोल दिए गए और परीक्षार्थियों को बाहर निकाल लिया गया।

परीक्षा की शुरुआत शांतिपूर्ण थी
परीक्षा के शुरू होने से पहले स्थिति पूरी तरह से सामान्य और शांतिपूर्ण थी। निर्धारित समय 11 बजे तक सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद तकनीकी कारणों और देरी के कारण हंगामा हुआ।

Exit mobile version