Site icon Dainik Savera Times

खनौरी बॉर्डर पर डाक्टरों ने आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की देखरेख से किया इंकार, किसानों पर लगाया र्दुव्‍यवहार का आरोप

पटियाला: खनौरी बॉर्डर पर किसानों की ओर से लगाए धरने के दौरान मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की देखभाल करने वाले पटियाला के मैडीकल कालेज के जूनियर व सीनियर डाक्टरों ने किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी करने से मना कर दिया है।

इन डाक्टरों का कहना है कि वे डल्लेवाल की देखरेख नहीं करेंगे। राजिंद्रा अस्पताल के मैडीकल सुपरिंटैंडैंट को लिखे पत्र में इन डाक्टरों ने कहा है कि डल्लेवाल सहित उनके समर्थकों की ओर से उनके साथ र्दुव्‍यवहार किया जा रहा है। पत्र में डाक्टरों ने कहा है कि किसान उनके साथ बदतमीजी के साथ बात करते हैं। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि किसान कई मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इसी संघर्ष के दौरान किसान नेता डल्लेवाल 50 से ज्यादा दिनों से मरणव्रत पर बैठे हैं। उनके मरण व्रत पर बैठने के कारण उनकी सेहत काफी खराब चल रही है और मैडीकल कालेज पटियाला सहित राजिंद्रा अस्पताल के डाक्टरों की वहां पर तैनाती की गई है, ताकि वह प्रतिदिन उनकी सेहत के बारे में सरकार को अपडेट देते रहें।

वहीं, इस संबंध में राजिंद्रा अस्पताल के मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डाक्टर गिरीश साहनी से 2 बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन पर बात नहीं की। मैडीकल कालेज के प्रिंसीपल डाक्टर राजन सिंगला ने कहा कि जूनियर व सीनियर डाक्टरों की ओर से लिखे गए किसी भी तरह के पत्र के बारे में उनको जानकारी नहीं है।

Exit mobile version