Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की, 1 अगस्त से लागू होगा नया शुल्क

July 30, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की, 1 अगस्त से लागू होगा नया शुल्क

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामानों पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया है। यह नया टैरिफ 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए दी।

‘भारत अमेरिका का दोस्त है, लेकिन…’

ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका का दोस्त है, लेकिन व्यापार के मामले में भारत के साथ संतुलन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की व्यापार नीतियां बहुत सख्त और एकतरफा हैं। उनके मुताबिक, भारत दुनिया के सबसे ऊंचे टैरिफ लगाता है और वहां गैर-मौद्रिक (यानी पैसे से जुड़ी न होकर नीतियों से जुड़ी) व्यापारिक रुकावटें भी काफी ज्यादा हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान होता है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत आज भी अपने ज़्यादातर हथियार रूस से खरीदता है और रूस से ऊर्जा (तेल और गैस) लेने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है। जबकि दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में चल रही जंग को रोके, ऐसे में भारत का यह रवैया ठीक नहीं है। इन सभी कारणों से ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 25% आयात शुल्क लगाने और ‘जुर्माना’ लगाने का फैसला किया है। उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, “धन्यवाद इस मामले पर ध्यान देने के लिए। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन!”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें