इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से मैक्सिको और यूरोपीय संघ (EU) पर 30% तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इससे पहले, उन्होंने अमेरिका के सात छोटे व्यापारिक साझेदारों को टैरिफ की चिट्ठी भेजी थी, जिनमें फिलीपींस, ब्रुनेई, मोल्दोवा, अल्जीरिया, लीबिया, इराक और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं।
ट्रंप ने इस फैसले के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रूथ सोशल” पर चिट्ठियों को शेयर किया। उन्होंने मैक्सिकन राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी में लिखा कि यह पत्र हमारे मजबूत व्यापारिक संबंधों और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, मैक्सिको के साथ काम करना जारी रखने के लिए सहमत है, लेकिन कुछ मामलों में मैक्सिको की नाकामी के कारण यह कदम उठाया गया है।
चिट्ठी में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने मैक्सिको पर टैरिफ इसलिए लगाया है क्योंकि मैक्सिको “फेंटेनल संकट” से निपटने में असफल रहा है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि मैक्सिको अभी तक उन ड्रग कार्टेल्स को नहीं रोक पाया है, जो पूरे उत्तरी अमेरिका में नशे की तस्करी फैला रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा, “मैक्सिको ने बॉर्डर की सुरक्षा में मदद की है, लेकिन जो किया गया है, वह पर्याप्त नहीं है। मैं इस स्थिति को बदलने नहीं दूंगा।”
इस चिट्ठी के अनुसार, 1 अगस्त 2025 से अमेरिका, मैक्सिको से आयात होने वाले उत्पादों पर 30% तक टैरिफ लगाएगा। यह टैरिफ सभी रीजनल टैरिफ्स से अलग होगा और सीधे व्यापारिक संबंधों को प्रभावित करेगा। यह फैसला अमेरिकी व्यापार नीति और विदेश संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है, जो आने वाले समय में विभिन्न देशों के साथ व्यापारिक समझौतों को प्रभावित कर सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...