Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में सपने बने हकीकत, नौजवान छोड़ रहे विदेश जाने का रास्ता

April 25, 2023

पंजाब में सपने बने हकीकत, नौजवान छोड़ रहे विदेश जाने का रास्ता

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल के दौरान राज्य के योग्य नौजवानों को 28,873 सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवाई हैं, जिसके नतीजे के तौर पर राज्य के नौजवान विदेश जाने का रास्ता छोड़ रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग में क्लर्क की नौकरी हासिल करने वाली गाँव भैनी, ज़िला रूपनगर में जन्मी और बढ़ी हुयी और गाँव नैण कलाँ, पटियाला में विवाहित रुपिन्दरजीत बैंस का कहना है कि पंजाब सरकार ने राज्य के हज़ारों नौजवानों को रोज़गार देकर उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया है। उसने कहा कि नौकरियाँ हासिल करने वाले नौजवान लड़के-लड़कियाँ अब विदेश जाने की बजाय पंजाब में रह कर ही अपना जीवन गुज़ारेंगे और पंजाब के लोगों की सेवा और राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने में अपना योगदान डालेंगे।

रुपिन्दरजीत बैंस ने कहा कि मैंने सरकारी नौकरी हासिल करके अपने माता-पिता का स्वप्न पूरा किया है। उसने कहा कि मेरे पिता जी सेवामुक्त मुख्य अध्यापक हैं और यह उनकी दिली इच्छा थी कि मैं पढ़-लिख कर अपने पैरों पर खड़े हो जाऊँ। उसने कहा कि मुझे पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरी देकर ताकत दी है। उसका कहना है कि मैं इससे अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकती हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें